Tuesday, March 25, 2008

काश......

हम ये सोच के रूठे
के काश वो हमे मनाने आ जाएँ
शायद इसी बहने लौट कर
वो गुज़रे ज़माने आ जाएँ
बस एक ही उम्मीद है भीगी पलकों मे वो
फ़िर से सपने सजाने आ जाएँ
काश वो मनाने आ जाए
आए तो वो एक बार
गिला नही मुझे फ़िर जो वो
अपना गुस्सा ही दिखाने आ जाए
काश वो मनाने आ जाए
जाने उन्हें ये मालूम भी है या नही
की हम खफा है उनसे
हम जी भी रहे है या नही बस ये ही पता करने आ जाए
मुझे रुसवा करने के लिए ही सही
एक बार फ़िर नाम बदल कर युही चिढाने आ जाए
काश वो हमे मनाने आ जाए
चन्द लम्हे गुज़रे प्यार में
सदियाँ गुजरी उन्ही के इंतज़ार में
और अब उम्र भी गुज़रेगी युही सोचते हुए
की काश वह हमे मनाने आ जाए

1 comment:

Chris said...

chand lamho ki yeh zindagi aur fir b
char din beet gaye tumhare intazar me, hum u soch ke itraye ki, tum kab shant ho aur hum jald hi tumse milne aa jaye!

kash u tum humse khafa na hoti, n hum tumse u dur chale jate, varna bas muskan teri dekhne hum kal to kya,
roj hi aa jaye!
----------------
Somehow readin our poems, there is a sense of incompletness and thats wht my comments have been, trying to complete em....hope you're ok with it.
Just following my writing instincts here.
-------------
God bless. Keep writing, u write very well indeed!