Tuesday, March 25, 2008

जबसे तेरी आंखों ने निहारा है

आँचल क्या सवांर है काजल क्या निखारा है
हम तो यू ही संवार गए
जबसे तेरी आंखों ने निहारा है
मरने से बाज़ आए तो कैसे जियेंगे हम
मरने को तेरी खातिर हर शर्त गंवारा है
छलके जहाँ भी जाम ज़मीं पाक हुई है
क्यो आज भी नापाक सा आँगन ये तुम्हारा है
दर दर के भटकने की सज़ा हमको मिली है
रहने को घर नहीं है हर घर ही हमारा है
हर अक्स भुलावा है हर आइना फ़रेब
हर अक्स हकीक़त है जो अक्स तुम्हारा है
मोटी पिरो पिरो के हाथों मी रखें है
जो गर्द में मिला है हर अश्क हमारा है
जबसे तेरी आंखों ने निहारा है

No comments: