रह रह के तेरी याद सताने लगी है आज
फ़िर ठंडी हवा आग लगाने लगी है आज
आने लगे हैं फ़िर नज़र में तेरे नज़ारे
ख्वाबों को भी अंगडाईया आने लगी हैं आज
फ़िर झूम के लहराई हैं जुल्फें किसी की
तारों को भी फ़िर नींद सी आने लगी हैं आज
ज़ख्मो को मेरे फ़िर से कुरेदा हैं किसी ने
फ़िर शाम की तन्हाई सताने लगी हे आज
फ़िर काली घटा झूम के मंडराने लगी हैं
बरसात की येरात रुलाने लगी हैं आज
1 comment:
bijli kadakti hui jhumne
lagi hai jo; jaise mere aasuo
ko roshan karegi aaj,
fir kyo dhal bani hai siskiya
meri; jab daba dard rah pe behta
jayega aaj??
--------------
Ek paigam was lovely, as are your other works....i cn recomend u a website, u may know bout it thought, follow the link, thats my portfolio on the site:-
http://writing.Com/authors/chrisboy49
Post a Comment