Thursday, April 3, 2008

आज कल......


आज कल हम कुछ यूहीं जिया करते हैं
अपनी ही आंखों का पानी पिया करते हैं
जो कोई सामने आ जाता है तो
आंसुओं को हँसी का लिबास ओढालिया करते है .....
आज कल हम कुछ यूहीं जिया करते है
जो दोस्त पूछते है उदासी का सबब
हंस कर बात बदल जाया करते हैं
झूटी मुस्कानों के साथ हर काम किया करते हैं
आज कल हम कुछ यूहीं जिया करते हैं
जो लोग पूछते है बेक़रारी का सबब
हम महफिल मे जाने से कतराते है
अकेले ही अकेलेपन को तसल्ली दिया करते हैं
आज कल हम कुछ यूहीं जिया करते हैं
कुछ लोग हैं ऐसे जो हमे पहचान लिया करते हैं
मेरी झूटी मुस्कानों को जान लिया करते हैं
शायद वो दोस्त हमें मान लिया करते हैं
जब मुश्किल हो जाता है सैलाब रोकना
तो बस तन्हाई में जी भर के रो लिया करते हैं
आंसुओं को हँसी का लिबास हम ओढा लिया करते हैं
आज कल हम कुछ यूहीं जिया करते हैं
आपनी ही आंखों का पानी पिया करते हैं

2 comments:

Chris said...

jhuti tasalli de kar b jeena
hai ab dushwaar, aakhir kab tak
hum banaye khudka putla?
par khush naseeb hai hum jo
mile aise dost, aankhe jinki
dekhliya karti putle ke bhi par!

Unknown said...

hey i did nt knw itne inocent chehre ke peeche itna depth bhara hai.....
i like d way u think n let me declare dis sweetheart i m so impressed dat i shall admit dat i like u....